फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलवामा हमले के विरोध में फूटा छात्रों का गुस्सा

पुलवामा हमले के विरोध में फूटा छात्रों का गुस्सा

Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के विरोध में फूटा छात्रों का गुस्सा
सभी केंद्र
विज्ञापन

- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग
- पुुलिस से धक्कामुक्की, मेरठ कॉलेज के बाहर लगे प्रधानमंत्री के पोस्टर पर पत्थर फेंके
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्रों ने शहर में मार्च और जनप्रतिनिधियों की अर्थी निकाली। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के पुतले फूंके।
मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार उर्फ चीकू, डीएन कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र शनिवार को मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर एकत्र हुए। काली पट्टी बांधे छात्रों ने यहां से भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेगमपुल, बच्चा पार्क से होकर आरजी डिग्री कॉलेज, कचहरी पुल होते हुए कमिश्नरी पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने कमिश्नरी पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों के पुतले फूंककर रोष जताया। पुतले छीनने को लेकर पुलिस और छात्रों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारी लेकिन छात्रों ने पुतले जला दिए। इस दौरान 15 फरवरी से मेरठ कॉलेज के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र कन्हैया कुमार बदहवास हो गया। उसको कमिश्नरी से कंधे पर बैठाकर छात्र धरना स्थल पर ले गए। छात्रों ने मेरठ कॉलेज शताब्दी द्वार पर लगे नरेंद्र मोदी के पोस्टर भी पत्थर फेंके, हालांकि पुलिस ने छात्रों को रोक लिया।
विज्ञापन

छात्रों ने दागे सवाल
छात्रों ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में आतंकी हमलों में हमारे जवान शहीद हुए हैं, ऐसे में सरकार को तत्काल वहां पर धारा 370 हटानी चाहिए। आतंकियों का समर्थन करने वाले पत्थरबाजों के खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन ले। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ छात्र नेता प्रदीप कसाना कुंडा, सवाब आलम महामंत्री एनएएस कॉलेज, शोएब अली महामंत्री डीएन कॉलेज, शुभम मलिक अध्यक्ष मेरठ कॉलेज, अनुज जावला सौरभ सिंह, आदित्य पंवार, विशाल, मास्टर मनीष कुमार, आनंद प्रकाश सिद्धार्थ और सौरभ चौधरी आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed