फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महन्त अवैधनाथ की पुण्यतिथि मनाई

महन्त अवैधनाथ की पुण्यतिथि मनाई

Sat, 09 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
महन्त अवैधनाथ की पुण्यतिथि मनाई
महंत अवैधनाथ की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

मेरठ। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत के नेतृत्व में महंत अवैधनाथ की पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मठ गावड़ी पर कार्यक्रम हुआ। इसमें चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभाष चौहान सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। उपाध्यक्ष सीएस निमेष, पंडित दिनेश चंद शास्त्री, धर्मपाल नाथ का सहयोग रहा। दिनेश, लोकेश, अशोक गिरि, महेश, बृजपाल, लोकेश कुमार, राकेश शर्मा, अरविंद कुमार, धर्मपाल, बबली, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों के फसली ऋण माफी योजना के तहत किसानों के कर्जे माफ किए जाए, नाले ढके जाए, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की फीस पर नियंत्रण और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार रोक ने के लिए दफ्तरों में कैमरे लगाए जाए। इस मौके पर सत्यवीर, बृजेश चौहान, रियाजुद्दीन, विपिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संध्याकालीन कक्षा चलाने की मांग
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्र्थी परिषद् के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेजों में संध्याकालीन कक्षा चलाने की मांग की गई। प्रदेश प्रमुख उत्तम सैनी ने बताया कि कॉलेजों की सीट फुल होने के कारण काफी छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। वहीं कॉलेजों में अभी तक संध्याकालीन कक्षा शुरू नहीं की गई। संध्याकालीन कक्षाएं शीघ्र शुरू कराई जाएं। वहीं कुछ कॉलेजों में फर्जी संख्या में प्रवेश देने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने रजपुरा निवासी राकेश छुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। उन्हें भाजपा नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed