फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल अस्पताल ने नहीं लिया जीएसटी नंबर, अटकी दवाइयां

मेडिकल अस्पताल ने नहीं लिया जीएसटी नंबर, अटकी दवाइयां

Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल अस्पताल ने नहीं लिया जीएसटी नंबर, अटकी दवाइयां
मेरठ। एक तरफ दवाओं की किल्लत की वजह से मेडिकल अस्पताल में बखेड़े हो रहे हैं, वहीं मेडिकल अस्पताल जीएसटी नंबर तक नहीं ले सका है। इस कारण यहां दवाओं की सप्लाई अटक गई है। अब जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में दवाओं, एक्सरे-एमआरआई फिल्म आदि की छह माह से ज्यादा से किल्लत चल रही है। मेडिकल अस्पताल प्रबंधन ने पिछले दिनों 15 करोड़ रुपये के बजट की मांग शासन से की थी, जबकि दवाओं का ढाई करोड़ रुपये इन पर उधार था। पिछले दिनों 1.70 करोड़ रुपये शासन से मिले थे, जिनसे पिछली उधारी चुकाई गई। हालांकि अभी 80 लाख रुपये उधार बाकी हैं। अब 70 लाख रुपये की दवाइयां मंगाने के लिए दवा कंपनियों को मांग पत्र आदेश (इंडेंट आर्डर) भेजा गया था। लेकिन जीएसटी नंबर नहीं होने के कारण दवाइयां नहीं आ सकीं। क्योंकि अब बिना जीएसटी नंबर के सरकारी अस्पतालों में भी दवाइयों की सप्लाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि जीएसटी नंबर के लिए कोशिश जारी है। इसके बाद ही दवाइयां आने का रास्ता साफ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल में कर्नाटक, मुरादाबाद और हरिद्वार आदि जगह से दवाइयां आती हैं। गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को दवाओं की कमी की वजह से मेडिकल अस्पताल में हंगामा और मारपीट हो चुकी है। इससे पहले सीएमओ कार्यालय के दवा विभाग ने भी जीएसटी नंबर नहीं लिया था, जिस कारण वहां भी दवाइयों की सप्लाई अटक गई थी। हालांकि अब वहां जीएसटी नंबर लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- बिना जीएसटी नंबर नहीं हो सकती दवाइयों की सप्लाई
- मेडिकल अस्पताल में किल्लत की वजह से लगातार हो रहे बखेड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed