फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क किनारे दो गोवंशों के शव मिले

सड़क किनारे दो गोवंशों के शव मिले

Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे दो गोवंशों के शव मिले
सड़क किनारे दो गोवंशों के शव मिले
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर रजवाहे पर स्थित बाग के नजदीक सड़क किनारे दो गोवंशों के शव पड़े मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को दबवा दिया। इस बीच एक संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और गोवंशों को जहर देकर मारने की बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसओ ने मुकदमा दर्ज करने का अश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
सरूरपुर राजवाहे से आगे जंगल में आम बाग के पास किसान को दो गोवंशों के शव पड़े मिले। किसान ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंशों के चिकित्सीय परीक्षण के लिए ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की सूचना दी। लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख थाना पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर गोवंशों को दबवा दिया। जानकारी पर एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जहर देकर गोवंशों को मरने की बात कही। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। एसओ सरूरपुर सतीश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ से मौत
गोवंशों की मौत संभवत: किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है। जिसके बाद कोई गोवंशों को सरूरपुर क्षेत्र में आरोपी फेंक कर गया है। जिसका जल्द पता लगाकर सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर लिया गया है।-- एसओ सरूरपुर सतीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed