फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पालिका ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई

नगर पालिका ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई

Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई
नगर पालिका ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई
विज्ञापन

मवाना। नगर के कई मोहल्लों के कुछ घरों में बीते कई दिन से पहुंच रहे दूषित पानी के संबंध में अमर उजाला द्वारा समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि कुछ स्थानों पर रेत आता मिला है। उनके पाइप के ज्वाइंट खोलकर सफाई कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कई दिन से मोहल्ला मुन्नालाल, तेलियों वाला कुआं तथा छतरी वाले नल के आसपास के कुछ घरों में दूषित पानी की आपूर्ति नगर पालिका की पाइप लाइन से हो रही थी। इस संबंध में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके बाद अमर उजाला ने मामले को गंभीरता से लेते नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार तथा चेयरमैन अय्यूब कालिया के संज्ञान में मामला लाकर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। जिस पर सुबह में नगर पालिका की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति देखी। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को भेजकर स्थिति की जांच कराई है। कुछ घरों में रेत युक्त पानी आ रहा है। जिसके लिए शाम के समय पाइप को खुलवाकर सफाई कराई। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed