फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि है। फॉर्म में सुधार भी आज शाम तक ही किया जा सकता है। 20 जून को विश्वविद्यालय पहली मेरिट जारी करेगा। एलएलबी विषय पोर्टल पर सोमवार शाम तक भी नहीं आ पाया है। ऐसे में एडमिशन के इच्छुक छात्र-छात्राएं मंगलवार शाम तक रजिस्ट्रेशन कर लें, इसके बाद विवि उनको कोई मौका नहीं देगा। एमए, एमएससी, एमकॉम समेत दूसरे पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक चलते रहेंगे।
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीएससी-बीकॉम समेत तमाम कोर्सों में एडमिशन को 23 मई से रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इनमें 66 एडेड और राजकीय कॉलेजों के अलावा सात सौ से ज्यादा सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। विश्वविद्यालय दो बार रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा चुका है। 18 जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी में मिलाकर 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 24 हजार दो सौ और सेल्फ फाइनेंस में 59400 से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 5060 और सेल्फ फाइनेंस में 24000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 10400 और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 3100 से ज्यादा सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। सोमवार रात तक की बात करें तो 1 लाख 17 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इस बार दो मेरिट निकालने के बाद फिर ओपन मेरिट निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

एलएलबी अभी भी पोर्टल पर नहीं
एमए, एमएससी-एमकॉम में दो सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। एलएलबी विषय सोमवार शाम तक भी पोर्टल पर नहीं आ सका है। बीसीआई की मान्यता का प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण एलएलबी के कॉलेजों के नाम पोर्टल पर आने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed