फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘एमडीए अफसरों की मनमानी कॉलोनीवासियों का उत्पीड़न’

‘एमडीए अफसरों की मनमानी कॉलोनीवासियों का उत्पीड़न’

Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
‘एमडीए अफसरों की मनमानी कॉलोनीवासियों का उत्पीड़न’
‘एमडीए अफसरों की मनमानी कॉलोनीवासियों का उत्पीड़न’
विज्ञापन


मोदीपुरम। एमडीए द्वारा भेजे मेंटीनेंस चार्ज के विरोध में रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को आम सभा का आयोजन किया। पल्लवपुरम फेज वन में आयोजित इस बैठक में कॉलोनी के लोगों ने इस निर्णय को एमडीए अफसरों की मनमानी बताते हुए प्रदर्शन की रणनीति बनाई।
रेजीडेंट वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि शासनादेश के विपरीत एमडीए के कुछ अफसर अपनी गलती छिपाने के लिए मनमाना अनुरक्षण शुल्क(मेंटीनेंस चार्ज) भेज रहे हैं। यह कॉलोनीवासियों का उत्पीड़न है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि जब से एमडीए ने मेंटीनेंस शुल्क लेना शुरू किया है, वे समय से इसका भुगतान करते आ रहे हैं। अब एमडीए वर्ष 1988 से लेकर अब तक का मेंटीनेंस शुल्क वसूलने के लिए लोगों के घरों पर नोटिस भेज रहा है, साथ ही इस शुल्क पर 18 प्रतिशत ब्याज भी लगाया है। जो पूरी तरह गलत है। लोगों ने कहा कि अफसरों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलोनी में न तो नालियों की सफाई होती है और न ही सड़कों का निर्माण हो रहा है। सड़क किनारे झाड़िया उगी हैं, स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। अफसर इन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की बजाय मनमानी से जनता को परेशान कर रहे हैं। सभा में पल्लवपुरम रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्योराज सिंह, सचिव वीके त्यागी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट गौरव मलिक, नीरु आदर्श, सीनियर सिटीजन अध्यक्ष आरके सिंह, एडवोकेट अमरपाल राणा समेत कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनमानी नहीं चलने देंगे
एमडीए गलत तरीके से मेंटीनेंस चार्ज लगा रहा है। मनमाने ढंग से पैसे नहीं दिए जाएंगे। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा तभी इस समस्या का समाधान होगा। - श्योराज सिंह, उपाध्यक्ष रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चार्ज गलत है
मेंटीनेंस बिल पर 18 प्रतिशत ब्याज लगाया गया था, पूर्व में लड़ाई लड़ी तो इसे 6 प्रतिशत कर दिया। जब यह चार्ज ही गलत है तो फिर ब्याज का तो कोई औचित्य नहीं बनता है। - गौरव मलिक, कोषाध्यक्ष रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
समाधान का प्रयास कर रहे हैं
रेजीडेंट वेलफेयर मेंटीनेंस बिल की लड़ाई में सबसे आगे है। सभी लोगों को साथ लेकर इसका समाधान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। - वीके त्यागी, सचिव, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
दबाव बनाया जा रहा है
पल्लवपुरम के लोगों पर एमडीए ने 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का चार्ज लगा रखा है जो पूरी तरह से गलत है। शुल्क लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सफाई नहीं हो रही है, नाले चोक हैं, लोग परेशान हैं। - चंद्रपाल सिंह पल्लवपुरम वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष
एमडीए गुमराह कर रहा है
एमडीए की नीति सही नहीं है। एमडीए लोगों को गुमराह कर रहा है, इस मामले कमिश्रर के यहां भी शिकायत की गई थी, वहां पर भी निर्णय लिया गया, लेकिन एमडीए अपनी मनमानी कर रहा है। - नीरु आर्दश, सहकोषाध्यक्ष रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

सुविधाएं दे नहीं रहे
एमडीए की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। शुल्क लगाने के साथ साथ एमडीए यह भी तो देख ले कि यहां के लोगों को क्या सुविधा दी जा रही है। गलत तरीके से मेंटीनेंस चार्ज नहीं दिया जाएगा। - अमर पाल राणा, एडवोकेट, पल्लवपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed