फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीषण गर्मी में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला

भीषण गर्मी में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला

Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
भीषण गर्मी में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
विज्ञापन


मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला एक बार फिर जारी हो गया है। सोमवार को एक और मरीज महिला (25) को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार चल रहा है। इस भीषण गर्मी में पांच दिन में तीन मरीज स्वाइन फ्लू के मिल चुके हैं।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिस महिला को स्वाइन फ्लू हुआ है, वह कंकरखेड़ा की रहने वाली है। एक जून को वह प्रयागराज गई थीं और इसके बाद अलीगढ़। छह जून को वापस लौंटी। 12 जून को इन्हें बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी। कई बार खांसी में खून भी आ जाता था। इन्होंने चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने दवाइयां दीं, लेकिन आराम नहीं मिला। सोमवार को इनके बलगम आदि की जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में की गई, जिसमें इन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 1837 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें 596 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 388 मरीज मेरठ जिले के रहने वाले हैं। 13 जून को जागृति विहार के रहने वाले मां-बेटे को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने से पहले 17 अप्रैल को मरीज मिला था। तापमान जब 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, तभी स्वाइन फ्लू का वायरस ज्यादा एक्टिव होता है। इसके ऊपर तापमान पर स्वाइन फ्लू का वायरस कमजोर हो जाता है। स्वाइन फ्लू का सीजन नवंबर से मार्च तक माना जाता है। इतने गर्मी में स्वाइन फ्लू का वायरस एक्टिव नहीं रहता है, लेकिन अगर कोई ठंडे स्थान से घूमकर आ रहा है तो उसे इसका खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
नाक का लगातार बहना, छींक आना
ठंड लगना और लगातार खांसी
मांसपेशियों में दर्द या अकड़न
सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान
दवा खाने पर भी बुखार का बढ़ना
गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना
यह बरतें सावधानी
स्वाइन फ्लू की आशंका हो तो सरकारी संस्थान में जांच कराएं
आराम करना, शरीर में पानी की कमी न होने देना
आसपास कोई खांस रहा है तो एहतियात बरतें
हाथों को साबुन से धोएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed