फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल स्वामी का अपहरण

निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल स्वामी का अपहरण

Tue, 18 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल स्वामी का अपहरण
निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल स्वामी का अपहरण
विज्ञापन

मवाना। परीक्षितगढ़ मार्ग पर दूध प्लांट के समीप निर्माणाधीन स्विमिंग पूल के मालिक ग्राम मटौर निवासी रिंकू को दो कार सवार लोगों ने सोमवार को उठा लिया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने यूपी 100 पुलिस को अपहरण की जानकारी दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूछताछ की। हालांकि वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस लौट गई।
दौराला क्षेत्र के मटौर गांव निवासी रिंकू परीक्षितगढ़ मार्ग पर दूध प्लांट के समीप स्विमिंग पुल का निर्माण करा रहा है। वह यहां चारपाई पर लेटा हुआ था तथा मजदूर काम में जुटे थे। अपराह्न करीब 11 बजे दो कारों में सवार होकर हथियारबंद 10-12 लोग पहुंचे। वहां चारपाई पर लेटे रिंकू को गाड़ी में डालकर ले गए। उनके चले जाने के बाद काम कर रहे मजदूरों ने यूपी 100 को जानकारी दी कि अज्ञात कार सवार बदमाश रिंकू का अपहरण कर ले गए हैं। इस पर यूपी 100 तथा पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों से जानकारी की। इस पर तहरीर देने के लिए कहा। हालांकि किसी ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी एवं तहरीर नहीं दी। जिस पर पुलिस पूछताछ कर लौट आई। थाना प्रभारी का कहना है कि जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स को भेजा गया था। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आशंका जर्ताई कि बाहर की पुलिस उठाकर ले गई होगी।
विज्ञापन

शराब के साथ दबोचे
मवाना। थाना प्रभारी विनय कुमार जैन ने बताया कि बीती रात चलाए अभियान अंतर्गत गांव भिडवारा, वीरनगर में छापेमारी की। जिसमें जगत सिंह पुत्र मिर्ची निवासी भिडवारा तथा राहुल पुत्र हंसराज निवासी वीरनगर को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed