फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एचटी लाइन का तार टूटा, बीस मिनट तक टूटे तार में दौड़ा करंट

एचटी लाइन का तार टूटा, बीस मिनट तक टूटे तार में दौड़ा करंट

Tue, 18 Jun 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटा, बीस मिनट तक टूटे तार में दौड़ा करंट
एचटी लाइन का तार टूटा, बीस मिनट तक टूटे तारे में दौड़ा करंट
विज्ञापन

सरधना। सरधना थाने के सामने से गुजर रही 33 केवी लाइन का तार तेज धमाके के साथ टूट गया। जिससे आसपास भगदड़ मच गई। वहीं थाने के गेट पर बात कर रहे सिपाही और नानू ग्राम प्रधान बचने के लिए सड़क की ओर दौड़े, तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों चोटिल हो गए। कुछ मिनट तक चिंगारी उठने के बाद शांत हो गई। पांच मिनट बाद फिर से तार में चिंगारी उठी और तारकोल की सड़क में आग लगनी शुरू हो गई। यह देख और भी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। करीब बीस मिनट तक तारों में करंट दौड़ता रहा। थाना प्रभारी ने लोगों को मौके से हटाया और बिजलीघर में कॉल कर लाइन बंद कराई। इस दौरान करीब एक घंटे मार्ग बंद रहा।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे बड़ा हादसा टल गया। थाने के गेट के बराबर में 33 केवी की लाइन का खंभा हैं। विद्युत पोल पर एक गिलहरी चढ़ गई। जिससे तेज धमाके के साथ पत्थर के इंसुलेटर फट गए और एचटी लाइन का एक तार तेज धमाके के साथ टूट गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के गेट पर खड़े होकर बात कर रहे तैनात सिपाही रोशन लाल व नानू ग्राम प्रधान नाजिम तार से बचने के लिए सड़क की ओर दौड़े। इसी दौरान अचानक सामने आई कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को चोट लगी। टूटकर जमीन पर गिरे तार में करंट दौड़ता रहा। उसकी बाद बंद हो गया। पांच मिनट बाद करंट फिर से चालू हो गया और तार में उठी चिंगारी से तारकोल की सड़क में आग लगनी शुरू हो गई। इससे और भी ज्यादा अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन को जोड़कर आपूर्ति सुचारू की। इस दौरान मार्ग एक घंटे बद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed