{"_id":"5bfc4f97bdec22418f491bb0","slug":"154326214910-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना नगर व गंगनहर पुल पर लगा भयंकर जाम-जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना नगर व गंगनहर पुल पर लगा भयंकर जाम-जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलटने से बचा ओवरलोड ट्रक, लगा जाम
सरधना। नगर में सोमवार को कई जगहों पर जाम लगा। बिनौली बस स्टैड़ देवी मंदिर व पुलिस चौकी बस स्टैंड पर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। दोपहर के समय पुलिस चौकी बस स्टैंड के दौरान बिनौली की तरफ से आ रहा गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक का एक साइड झुकाव हो गया। एक तरफ ज्यादा झुकाव होने के चलते झुकाव बढ़ा तो लोगों ने उसे रूकवाया। जिसके बाद गन्ना क्रय केंद्र से रोडर मंगाया और ट्रक में रोडर लगाकर गन्नों को सही कराया गया। जिसके बाद ट्रक दौराला चीनी मिल की तरफ को गया, तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। वहीं दूसरी तरफ सकौती गन्ना सोसायटी के सामने नेशनल हाईवे पर किसानों द्वारा जाम लगा देने के कारण वाहनों का रूट डायवर्जन सरधना को कर दिया गया। जिसमें गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई और सरधना व नानू गंगनहर पुल पर भयंकर जाम लगा, करीब तीन घंटे तक मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।