फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहर में पानी अकबरपुर रजवाहे पानी को तरसे

नहर में पानी अकबरपुर रजवाहे पानी को तरसे

Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
नहर में पानी अकबरपुर रजवाहे पानी को तरसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा।
अकबरपुर सादात नहर में दो दिन पहले पानी छोड़ा गया था। लेकिन नहर से जुडे़ तीन रजवाहों में से केवल एक रजवाहे में पानी छोड़ा गया, वो भी मानक के अनुरूप नही छोड़ा गया। जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों ने सिंचाई विभाग से शीघ्र पानी मानक के अनुरूप छोड़ने की मांग की है।
अकबरपुर सादात नहर से किसानों की कृषि भूमि की सिंचाई के लिए नहर से एक रजवाहा पूर्वी छोर की ओर झुनझुनी, दूसरा पश्चिमी छोर की ओर हस्तिनापुर है तथा एक नहर में अधिक पानी आने पर बहसूमा की ओर का नाला बनाया गया है। किसान सतबीर सिंह, अनंगपाल सिंह, इंसाद अली, अमरपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले किसानों की सिंचाई को ध्यान मेें रखते हुए नहर में पानी छोड़ा गया था। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते नहर से जुडे़ तीन रजवाहों में से केवल एक जो कि नहर में ओवर फ्लो वाला नाला है, उसमें पानी छोड़ दिया गया। जिससे किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों का तर्क है कि सिंचाई विभाग उक्त रजवाहों में सफाई के समय केवल एक किलोमीटर तक जेसीबी से सफाई करा औपचारिकता पूरी कर लेता है। आरोप है कि रजवाहों में 4 फुट पानी मानक के अनुरूप छोड़ना चाहिए, लेकिन दो फुट ही पानी छोड़ा जाता है। जिससे रजवाहे से निकली नाली से अंतिम छोर के किसानों में खेत की सिंचाई नहीं हो पाती है। इसके पीछे मुख्य कारण रजवाहों से निकली नालियों की सफाई अंतिम छोर तक नहीं होना है। इस समय किसान गेहूं की बुआई के लिए सिंचाई का उपयुक्त समय है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसान सिंचाई से वंचित हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में सिचाई विभाग मेरठ के तार बाबू देवेंद्र शर्मा का कहना है कि अकबरपुर सादात नहर से निकले दो राजवाहों में पानी छोड़ा गया था, लेकिन एक रजवाहे के टूटने के कारण उसे बंद कर दिया है। शीघ्र ही मरम्मत करा कर पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


गन्ना क्रय केंद्रों पर बंद हो घटतौली
बहसूमा।
अस्सा गांव में रालोद नेता बालेंद्र सिंह के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, पर्ची का समय पर नहीं आने तथा घटतौली व अवैध शराब बंदी की मांग की गई। बैठक में रालोद के संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिल की पेराई सत्र के करीब 25 दिन बीतने के बाद भी गन्ने के भाव घोषित नहीं किया है। इसी से सरकार की किसान विरोधी सोच जाहिर होती है। किसानों के गन्ने की प्रतिदिन तौल सुचारू नहीं हो रही है। देहात क्षेत्र के उन गांवों में घटतौली अधिक की जा रही है, जिन गांवों के आसपास धर्म कांटे भी नहीं है। वे सोमवार को अवैध शराब की रोकथाम व किसान से जुडे़ मुद्दों को लेकर एसडीएम मवाना को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर जयबीर अहलावत, हरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, सतपाल शर्मा, राजेंद्र सिह व प्रेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालियों ने विवाहिता को प्रेमी संग विदा किया
बहसूमा। कस्बे में एक माह पूर्व एक युवक ने पत्नी के प्रेमी से मिलने से बाज नहीं आने पर युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके बाद भी महिला की प्रेमी से बातचीत जारी रही। एक माह बाद पत्नी के ससुराल वालों ने उसके प्रेमी संग विदा कर दिया। मौहल्लेवासियों के मुताबिक कस्बा निवासी तीन बच्चों के पिता ने तीन माह पूर्व पत्नी को रिश्ते के भाई सगी बुआ के लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। इसके बाद कई बार रिश्तेदारों व परिजनों की पंचायतें हुई। उसमें पत्नी व रिश्ते के भाई ने भविष्य में न मिलने की बात कही। इस दौरान युवक ने पत्नी को कई बार समझाया और तीनों बच्चों का भी वास्ता दिया। लेकिन वह नहीं मानी, और उसका प्रेमी से मिलना जारी रहा। एक माह पूर्व युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ दिनो बाद ही प्रेमी का पत्नी के घर पर आना जाना फिर से शुरू हो गया। जिसका परिजनों ने विरोध किया तो गंगा स्नान वाले दिन मृतक युवक के दीपदान के बाद उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। कई दिनों तक उसे समझाने की कोशिश जारी थी। लेकिन उसके नही मानने पर रविवार को मृतक युवक के परिजनों ने रिश्तेदारों को बुलवाकर फुफेरे भाई के साथ उसे विदा कर दिया। पत्नी तीनों बच्चो को भी अपने साथ ले गई है। परिजन बच्चों से कई बार लीपटकर भी रोये, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। परिजनों का कहना है कि भविष्य में कोई अनहोनी न हो जाए उससे बचने के लिए यह कदम उठाया है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसडीएम से की डग्गामार वाहन रोकने की मांग
बहसूमा।
मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर चल रहे डग्गामार वाहनो की बंद कराने की मांग उपजिलाधिकारी मवाना से की है। कस्बा निवासी गुलाब सिंह, श्रीनिवास अग्रवाल, हसांपुर निवासी सुभाष जैनर व तजपुरा निवासी गौरव भाटी ने बताया कि मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर दिल्ली से नगीना व मेरठ से बिजनौर के लिए कई बसे डग्गामार संचालित है। जिससे राजस्व विभाग को हजारों रुपये की हानि हो रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम मवाना ज्ञापन देकर डग्गामार वाहनों को बंद कराने की मांग की है।


राम मंदिर निर्माण को कराएंगे ताकत का अहसास
बहसूमा।
रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई। बैठक में 9 दिसंबर को दिल्ली में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाली धर्म सभा में भीड़ जुटाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कहा गया कि अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए इस धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी ताकत का अहसास कराएं। बैठक के मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग कार्यवाह अशोक कुमार, खंड विस्तारक गौरव शर्मा, धर्म जागरण विभाग प्रमुख मास्टर बृजपाल सिंह, संपर्क प्रमुख श्रीपाल कोहली, खंड सयोंजक धर्म जागरण ब्रहमचारी सिंह, श्रीयांश जैन, सुर्दशन गोयल, खंड कारवा हरेंद्र सिंह, एनके गुप्ता, अमित बंसल, विपिन मनचंदा, विनोद चौहान, सह कारवा प्रवेंद्र झुनझुनी, जितेंद्र झडाका आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता आजाद बसंल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed