फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक सवार व्यक्ति की कार से टक्कर से मौत

बाइक सवार व्यक्ति की कार से टक्कर से मौत

Mon, 26 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार व्यक्ति की कार से टक्कर से मौत
कांवड़ मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर पंचगांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इसमें घायल बाइक सवार को अज्ञात चालक कार में डालकर उपचार के लिए ले गया। हालांकि डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर आरोपी कार चालक को गांव इकला के समीप फेंककर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क राई है।
ग्राम पंचगांव निवासी सरदार सिंह (75) किसी काम से शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जिला स्थित कस्बा निवाड़ी गया था। वहां से लौटते समय कांवड़ मार्ग पर पंचगांव के समीप सरदार सिंह की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे सरदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल सरदार सिंह को आरोपी कार चालक उपचार के लिए मोदीनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। इसमें डाक्टरों ने सरदार सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक शव को कार में डालकर अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन

वहीं, सरदार को कार में ले जाते समय चालक को ग्रामीण ने देख लिया। उसने दुर्घटनास्थल पर पड़ी बाइक और आरोपी कार चालक द्वारा घायल सरदार सिंह को ले जाने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सरदार सिंह के परिजन और ग्रामीणों ने आसपास के अस्पतालों में तलाश शरू की। इस दौरान मोदीनगर के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में जानकारी मिली कि कार चालक घायल सरदार सिंह को लेकर आया था। यहां डाक्टरों द्वारा मृतक घोषित किए जाने पर वह मृतक को कार से अपने साथ ले गया। इसके बाद घटना की जानकारी जानी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल के सीसी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसमें पुलिस को घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतक और कार की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सिवालखास मार्ग पर गांव इकला के समीप मार्ग के किन्नारे सरदार सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार मृतक के पुत्र पुष्पेद्र ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसी टीवी की फुटेज से कार का नंबर मालूम किया जा रहा है। जल्द आरोपी कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed