{"_id":"5bc4f437bdec22561b642eca","slug":"153963420112-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान देने को युवती जानी गंगनहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान देने को युवती जानी गंगनहर में कूदी
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगनहर में कूदी युवती, युवकों ने बचाया
जानीखुर्द। जानी गंगनहर में सोमवार को एक युवती गंगनहर में कूद गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने किसी प्रकार गंगनहर से युवती को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया।
बागपत निवासी एक युवती सोमवार को बस से जानी गंगनहर पर उतरी। थोडी देर तो युवती इधर-उधर गंगनहर पुल पर टहलती रही। इसके बाद युवती गंगनहर पुल की पत्थरों की बनी रैलिंग पर चढ़ कर गंगनहर में कूद पड़ी। युवती को गंगनहर में कूदते देख कुछ युवकों ने भी छलांग लगा दी और युवती को बचा लिया। सूचना पर पहुंची जानी पुलिस युवती को थाने ले आई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने युवती से लिए मोबाइल न. पर कॉल कर उसके परिजनों को थाने बुला लिया। मौके पर पहुंचे बागपत निवासी भाई और चाचा ने बताया कि युवती की मानसिक स्थित काफी दिनों से ठीक नहीं है। आज सुबह से वह घर से लापता थी। सुबह से वह उसकी तलाश में लगे हुए थे। बाद में पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया।