फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लखनऊ से लौटने पर प्रधानाचार्य का जोरदार स्वागत

लखनऊ से लौटने पर प्रधानाचार्य का जोरदार स्वागत

Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से लौटने पर प्रधानाचार्य का जोरदार स्वागत
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के बृहस्पतिवार को लखनऊ से लौटने पर शिक्षकों एवं क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। लोगों ने प्रधानाचार्य को फूल माला पहनाई।
विज्ञापन

बताते चलें कि शिक्षक दिवस पर मवाना के कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार को राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। उन्हें 25 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को लखनऊ से लौटने के बाद कॉलेज पहुंचने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि वह लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। उनका लक्ष्य क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देकर बुलंदियों तक पहुंचाना है। इस दौरान अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी देवेंद्र कुमार को कॉलेज पहुंचकर बधाई दी। इस मौके पर राजेश, यशवीर सिंह, डॉ. मेघराज, केसरजहां, विनोद कुमार, मनोज कुमार, मीनाक्षी, ओमवीर नागर, नईम खान, विमल कुमार, दीपक कुमार, साजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अरुण बने उपाध्यक्ष
मवाना। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने बना गांव निवासी अरुण कुमार को विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अरुण के उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, कृष्णपाल यादव, हेम सिंह गुर्जर, जोनी, रोहित, रामकुमार, वसीम, तोहिद, मोमीन, अमित, सुधीर, नईम मलिक, खलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed