{"_id":"5b918e73867a557f6b0b7951","slug":"1536265828624-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में रहस्यमयी बीमारी से 24 घंटे के भीतर तीन बच्चों की मौंत-स्वास्थ विभाग की टीम जांच को पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में रहस्यमयी बीमारी से 24 घंटे के भीतर तीन बच्चों की मौंत-स्वास्थ विभाग की टीम जांच को पहुंची
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में रहस्यमयी बीमारी से चौबीस घंटे के भीतर तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें आजादनगर के एक ही परिवार की 12 एवं 8 वर्षीय दो सगी बहनें शामिल हैं। परिजन गलघोंटू बीमारी के चलते मौत होना मान रहे हैं।
आजादनगर निवासी आस मोहम्मद कबाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी 12 वर्षीय बच्ची सालिया और आठ वर्षीय अमरीन कई दिन से बीमार थीं। उनके गले पर सूजन आ गई थी। इसके चलते सालिया की बुधवार को तबियत बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक नहीं मिलने पर उपचार के अभाव में रात करीब साढे़ आठ बजे उसकी मौत हो गई। उसके जनाजे की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूसरी बच्ची आठ वर्षीय अमरीन की तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन जनाजा छोड़ उसे लेकर नगर के निजी अस्पताल पहुंचे परंतु वहां चिकित्सक नहीं मिला। इस पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्देखाक किया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के पदाधिकारी भी मृतक बच्चों के घर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
इससे पूर्व बुधवार को 10 वर्षीय हैदर पुत्र रईस की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 24 घंटे के भीतर तीन मासूमों की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में दहशत है।
विज्ञापन
जिन तीन बच्चों की मौत होनी बताई है। उनमें हैदर पुत्र रईस काफी समय से बीमार था। उसे दौरे पड़ने की शिकायत थी। वहीं, दोनों बच्चियों को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराया गया। परिजन टीकाकरण संबंधी कार्ड नहीं दिखा सके। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके। सर्वे कराकर मोहल्ले में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। रहस्यमयी बीमारी फैलने वाली जैसी कोई बात नहीं है।-डॉ. श्रीराम प्रेमी, सीएचसी प्रभारी सरधना
मुख्य बातें
परिजन गलघोंटू बीमारी की आशंका जता रहे, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा
तीन बच्चों की मौत से मोहल्लेे के लोगों में दहशत