फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुखार से ग्रामीण की मौत, कोहराम

बुखार से ग्रामीण की मौत, कोहराम

Thu, 06 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बुखार से ग्रामीण की मौत, कोहराम
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के बहरोड़ा गांव में बुधवार को बुखार के चलते 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार से पीड़ित था। उसका मेरठ के चिकित्सक द्वारा उपचार किया रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बहरोड़ा में शहरियाब पुत्र नवाब अली की बुखार के चलते मौत हो गई। मेरठ स्थित नर्सिंग होम के चिकित्सक के अनुसार उसकी प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई थीं। काफी प्रयास के बाद भी सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शाहीन एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके तीन पुत्र शाहिब (6), औरंगजेब (4) एवं आतिक (01) वर्ष है। बुखार से हुई मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन


फैल रहा वायरल का प्रकोप
बहसूमा। मौसम में हो रहे लगातार परिर्वतन से बहसूमा क्षेत्र में वायरल का प्रकोप फैल रहा है। कस्बा स्थित पीएचसी में रोजाना सैकड़ों वायरल के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त कस्बे के प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ देखी जा सकती है। पीएचसी के प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि बरसात के बाद हो रहे मौसम परिवर्तन से दिन में गहरी तपिश और रात में ठंडक होने से वायरल का सबसे उपयुक्त मौसम माना जाता है। शाहपुर बटावली, मौड़ खुर्द, मौड़ कला, महमूदपुर सिखेड़ा, तजपुरा-समसपुर व अकबरपुर सादात आदि गांवों में लगातार वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। डॉ. कदीर अहमद ने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए घरेलू नस्खा गिलोय का काढ़ा एवं तुलसी की पत्ती को पकवाकर पीने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed