फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली के करंट से दुकानदार की दर्दनाक मौत

बिजली के करंट से दुकानदार की दर्दनाक मौत

Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली के करंट से दुकानदार की दर्दनाक मौत
सरूरपुर। करनावल कस्बा में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मकान के अंदर काम कर रहे व्यापारी को करंट लग गया। परिजनों ने उसे बेहोश पड़ा देखा। वे उसे चिकित्सक के पास ले जाने लगे परंतु उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी सुंदर (52) पुत्र कबूल कस्बे में ही बर्तन की दुकान करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर बाद मकान के अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के बोर्ड में लगे तार को हटाने के प्रयास में उसका हाथ खाली तार से छू गया। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर लाइन बंद की तथा उसको चिकित्सक के पास ले जाने लगे परंतु उसकी रास्ते में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed