फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सर्वेक्षण के बाद प्रदर्शन के जरिए किसानों को दी जा रही जानकारी

सर्वेक्षण के बाद प्रदर्शन के जरिए किसानों को दी जा रही जानकारी

Tue, 14 Aug 2018 03:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
सर्वेक्षण के बाद प्रदर्शन के जरिए किसानों को दी जा रही जानकारी
मवाना। किसानों के गन्ना सर्वेक्षण के बाद समिति ने सर्वे प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी गांवों में मुनादी के माध्यम से किसानों से आपत्ति मांगी जा रही है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि गन्ने का सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति से जुड़े प्रत्येक गांव में अब सर्वे का प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें मुनादी के माध्यम से किसानों से आपत्ति मांगी जा रही है। सर्वे प्रदर्शन में किसानों की भूमि की नपाई के बाद किसानों को जानकारी दी जा रही है। यदि कोई किसान आपत्ति जताता है तो उसकी भूमि की पैमाइश मौके पर ही उसके सामने कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसानों को गन्ना क्षेत्रफल, कृषि योग्य भूमि, विगत पांच वर्षों की गन्ना आपूर्ति, बेसिक कोटा आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही पेराई सत्र 2018-19 के दौरान नए सदस्य, वारिस सदस्य बनाने, शून्य बेसिक कोटा वाले कृषकों का सट्टा जारी कराने व अधिक पैदावार करने वाले कृषकों के लिए उपज बढ़ोतरी एवं गन्ना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उपज बढ़ोतरी के लिए 15 सितंबर एवं नए सदस्य बनने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed