{"_id":"5b71fa4242c79275c324781d","slug":"15341962828-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक नगर में मिलेगी देहात की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक नगर में मिलेगी देहात की बिजली
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर स्थित मेन बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से दूसरे दिन भी नगर अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने देहात के फीडरों से कुछ देर के लिए नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। देर शाम तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर को खोलने में लगे रहे। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर गारंटी में थे, नहीं तो विभाग को 60 लाख का फटका लग जाता।
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि रविवार को बिजली आपूर्ति तेज आने के कारण नगर के मेन बिजलीघर में लगे 10एमवीए के ट्रांसफार्मर फूंक गए। जिस कारण पूरा नगर अंधेरे में डूब गया। इसके अतिरिक्त ढिकौली रोड स्थित बिजलीघर पर भी यही समस्या उत्पन्न हुई। हालांकि वहां सब कुछ ठीक करा दिया गया। उन्होंने बताया कि मेन बिजलीघर पर लगे ट्रांसफार्मर लुधियाना की न्यूकान कंपनी से खरीदे गए थे, जिनकी गारंटी पांच साल है। उन्होंने बताया कि एक ट्रांसफार्मर जनवरी 2017 व दूसरा मार्च 2017 में लगाया गया था। इनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। सोमवार को दोनों ट्रांसफार्मर को खोलने के लिए कंपनी के कर्मचारी बिजलीघर पर पहुंच गए। गारंटी में होने के कारण विद्युत निगम का बड़ा नुकसान होने से बच गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फिलहाल नगर की बिजली व्यवस्था देहात के फीडरों से कर दी गई है। लोगों को पेयजल आदि की समस्या न हो इसके लिए बीच बीच में विद्युत आपूर्ति की जाएगी।