{"_id":"5b4123dc4f1c1bba248b511d","slug":"153099567520-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड से वेस्ट में शिफ्ट होगा मानसून, बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड से वेस्ट में शिफ्ट होगा मानसून, बरसेंगे बादल
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। आषाढ़ मास में मानसून वेस्ट यूपी से भटक गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी तीन दिन भीषण गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं लग रहे हैं। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है। 11 जुलाई के बाद उत्तराखंड से मानसून वेस्ट यूपी की तरफ बढ़ेगा तो अच्छी बारिश होगी।
जुलाई माह में बारिश न होना शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जिसकी वजह से उमस और गर्मी बढ़ रही है। पौ फटते ही तेज धूप के साथ धरती तपना शुरू कर देती है। दोपहर तक इतनी गर्मी हो रही है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले दिनों बारिश होने से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया था। लेकिन वर्षा ऋतु में भी सूखा पड़ने से तापमान फिर सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। शनिवार को भी मौसम बहुत गर्म रहा और पारा चढ़ गया।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि उत्तराखंड की तरफ शिफ्ट हुए मानसून का असर वेस्ट यूपी की तरफ बढे़गा, जिससे अच्छी बारिश से राहत मिल सकती है। 11 से 13 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
किसान कर लें खेतों की तैयारी
मोदीपुरम। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि 11 से 13 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना के तहत किसानों को धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल में 8.2 किलोग्राम यूरिया तथा 2.8 किलोग्राम पोटाश पौधों से 5 सेमी की दूरी बनाकर डालने के बाद मिट्टी चढ़ा देने से उर्वरक का ह्रास कम होने के साथ-साथ पौधे बारिश एवं हवा के कारण नहीं गिरते हैं।