{"_id":"5b280fb84f1c1bac6e8b88fb","slug":"15293521239-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहा था स्वीमिंग पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहा था स्वीमिंग पुल
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाइवे के पास 360 डिग्री आइसलैंड पार्क एवं स्वीमिंग पुल है। यह बिना मानचित्र की स्वीकृति के चल रहा है। इस संबंध में एमडीए वीसी से शिकायत की गई थी। इसके बाद सोमवार को एमडीए के जोनल अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में एमडीए टीम वहां पहुंची और स्वीमिंग पुल पर सील लगा दी। इस दौरान टीम ने सभी मानकों की जांच की। साथ ही वहां नहा रहे लोगों को भी बाहर निकाल दिया। इस बीच टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जोनल अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए स्वीमिंग पूल चलाया जा रहा था। बता दें कि मोदीपुरम क्षेत्र में कई स्वीमिंग पूल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रुड़की रोड कृष्णानगर में बने एक स्वीमिंग पूल पर पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग भी हुई थी।