फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमाल से दूर हो रहा है मुसलमान

अमाल से दूर हो रहा है मुसलमान

Mon, 16 Apr 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
अमाल से दूर हो रहा है मुसलमान
फलावदा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दरबार स्थित मदरसा इस्लामिया जमालूल उलूम दरबार में एक दिवसीय इजलास-ए-आम का आयोजन किया गया। इसमें मौलानाओं ने दीन के साथ दुनियावी तालीम को भी जरूरी बताते हुए आमाल ठीक करने की नसीहत दी।

मोहल्ला दरबार स्थित मदरसा इस्लामिया जमालूल उलूम दरबार में सालाना इजलास-ए-आम को खिताब फरमाते हुए मौलाना यामीन देवबंदी ने कहा कि दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है। मुसलमान को अपने बच्चे डॉक्टर, वकील, इंजीनियर बनाने से पहले दीनदार बनाने चाहिए। जिससे मुसलमान के बच्चे बददीनी के कारण इस्लाम से दूर न हो पाएं। उन्होंने कहा कि मुसलमान मान दौलत के नशे में डूबकर आमाल से दूर होता जा रहा है। मुसलमान अपने दीन को आगे बढ़ाने के लिए जान और माल को खर्च करें। पैगंबर के तरीकों को छोड़कर जो इंसान जिंदगी गुजार रहा है। वह नुकसान के अतिरिक्त कुछ हासिल नहीं कर रहा है। इंसान को दुनिया में पैगंबर के तरीकों पर जिंदगी गुजारनी चाहिए। दरबार में पढे़ दो बच्चों के हाफिज बनने पर दस्तारबंदी की गई। इजलास-ए-आम के समापन पर मवाना शहर काजी मौलाना नफीस कासमी ने देश में अमनो अमान के लिए दुआ कराई। इजलास-ए-आम की निजामत हाफिज सलीम ने की। इस मौके पर मौलाना सलमान, मौलाना इंतजार, हाफिज महफूज माहिर, मिर्जा हसीमुद्दीन, अनवारूल हक शादां, सैयद ईसा, इरशाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed