फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बार एसोसिएशन से निकलती है बेंच की राह

बार एसोसिएशन से निकलती है बेंच की राह

Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन से निकलती है बेंच की राह
‘बार एसोसिएशन से निकलती है बेंच की राह’
विज्ञापन

मेरठ। जिला जज आलोक सक्सेना ने कहा है कि बार एसोसिएशन सर्वोपरि है। बार एसोसिएशन से निकलकर ही कोई व्यक्ति बेंच में जाता है।
जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के बृहस्पतिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज ने कहा कि उनके द्वारा वकीलों की सभी समस्याओं को सुना जाता है और उनका निराकरण किया जाता है। वह अपने न्यायिक अधिकारियों से भी कहते हैं कि वकीलों का सम्मान करो तथा वादकारियों से भी अच्छा व्यवहार होना चाहिए। इस बात की खुशी है कि उनके अब तक के कार्यकाल में बार एसोसिएशन से सहयोग मिलता रहा है और बार व बेंच दोनों के बीच तकरार का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। अगर कोई समस्या है तो उसे मिल-जुलकर समाप्त करना चाहिए।
इससे पूर्व चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने नवनिर्वाचित कमेटी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष राजीव नागर, महामंत्री प्रवीन कुमार सुधार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कांत गर्ग, संयुक्त सचिव प्रशासन अनोज कुमार गिरि, संयुक्त सचिव प्रकाशन मो. यासर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुषमा अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के 12 सदस्यों को शपथ दिलायी गई। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव नागर ने समारोह की अध्यक्षता की तथा संचालन प्रवीन सुधार ने किया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष मिसबाउद्दीन सिद्दीकी ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर एडीजे मानवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह श्यौरान, सीजेएम रामानंद, डीसी शुक्ला, नीरज बख्शी के अलावा चौ. चरण सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, अनिल तोमर, डीडी शर्मा, एमपी शर्मा, रामकुमार शर्मा, रविंद्र सिंह, अशोक शर्मा, प्रबोध शर्मा, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, सरताज चैधरी, जसपाल सिंह गुजराल, विमल तोमर, आनंद कश्यप, धीरज चौधरी, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह जानी प्रत्याशी घोषित
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए जाट अधिवक्ताओं की सभा महिला अधिवक्ता कक्ष कचहरी परिसर में आहूत की गयी। जिसमें अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किया गया। कमेटी ने आगामी वर्ष के चुनाव के लिए जाट अधिवक्ताओं की तरफ से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह जानी को प्रत्याशी घोषित किया है। बैठक में चौ. ब्रह्मपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, ब्रह्म सिंह, गजेंद्र सिंह धामा, गजेंद्र पाल सिंह, धीर सिंह, विनोद चौधरी, आकाशवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज ने दिया संबोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed