{"_id":"5ab28c3d4f1c1bb2758b6aef","slug":"15216510014-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर।
लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे हर्रा-खिवाई संपर्क मार्ग में भ्रष्टाचार की परतें खुली हैं। सडक़ निर्माण में ठेकेदार बेहद घटिया निर्माण सामग्री लगाने के साथ तारकोल की जगह शीरा और काला तेल डालकर रोड का निर्माण करा रहा है। जिससे आगे बनती जा रही रोड पीछे से उखड़ती जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण साजिद, जावेद, इमरान, खालिद, सलीम, आरिफ, रसीद, लियाकत आदि ने बताया कि हर्रा-खिवाई संपर्क मार्ग पर खेड़ी कलां गांव से खिवाई के बीच निर्माण चल रहा है। जिसके चलते लगभग पिछले दस सालों से गड्ढों में तब्दील इस सडक़ पर ठेकेदार बेहद घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल कर रहा है। सड़क निर्माण में तारकोल की जगह शीरा और काला तेल डाल रहा है। जिससे सड़क आगे बनती जा रही है लेकिन साथ ही पीछे से उखड़ती जा रही है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जाने से रोड पर वाहन गुजरने से रोड़ी उखड़ रही हैं और साइड में फैल गई हैं। इसे लेकर हादसे होने शुरू हो गए हैं। जिससे रोड पर बनने से पहले ही पैदल तक चलना दुश्वार हो रहा है। रोड से गुजरने वाले लोग ठेकेदार को कोस रहे हैं। बता दें कि ये रोड पिछले दस सालों से बेहद बदहाल पड़ी हुई है। अब बेहद घटिया निर्माण के चलते लोगों की उम्मीद सड़क बनने से पहले ही टूटने लगी है। भ्रष्टाचार और घालमेल की शह से बनाई जा रही रोड से साफ हो चला है। यहां से गुजरने वाली जनता को भी परेशानी हो रही है। इसे लेकर परेशान ग्रामीणों ने रोड निर्माण को बुधवार से रुकवाने की चेतावनी जारी की है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामअवतार का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
घटिया निर्माण सामग्री के चलते बढ़ रही है राहगीरों की परेशानी