फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस दिन में पूरा होगा मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ट्रैक दोहरीकरण

दस दिन में पूरा होगा मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ट्रैक दोहरीकरण

Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में पूरा होगा मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ट्रैक दोहरीकरण
दस दिन में पूरा होगा मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ट्रैक दोहरीकरण
विज्ञापन

फाटक को बंद न करने की मांग पर अड़े थे किसान
तीन साल की देरी से चल रहा है प्रोजेक्ट
मेरठ। दो महीने से बंद पड़े खतौली से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण कार्य को हरी झंडी मिल गई है। किसानों के विरोध के कारण कार्य रोकना पड़ा था। पहले से ही तीन साल की देरी से चल रहे मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण कार्य अगले दस दिनों मेें पूरा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिनों मेें फाइनल कार्य के लिए तिथि तय कर दी जाएगी।
इस दोहरीकरण के पूरा होने के बाद मेरठ से मुजफ्फरनगर का सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। जिससे दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक फायदा होगा। मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच हजारों यात्री सफर करते हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली कई प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें भी सहारनपुर से आती हैं। खतौली से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण न होने की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ जाती थी। एक्सप्रेस ट्रेन को क्रास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को रोकना पड़ता था।
विज्ञापन

इसलिए बंद था कार्य
मंसूरपुर फाटक संख्या-48 पर रेलवे की ओर से ओवरब्रिज और अंडरपास बना दिया गया था। दोहरीकरण के समय रेलवे इस फाटक को बंद करने की तैयारी में था। लेकिन किसान इसे बंद करने पर असहमति जता रहे थे। रेलवे का कहना था कि ओवरब्रिज और अंडरपास बन जाने के बाद फाटक की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में मात्र 33 किलोमीटर
साल-2016 तक मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन तीन साल में मात्र खतौली तक 33 किलोमीटर ही दोहरीकरण पूरा हो चुका है। इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए मेरठ से मुजफ्फरनगर तक 377.74 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था।
मेरठ से टपरी दोहरीकरण पर एक नजर
मेरठ से खतौली - 33 किलोमीटर (कार्य पूरा)
खतौली से मुजफ्फरनगर - 22 किलोमीटर (कार्य चल रहा)
मुजफ्फरनगर से देवबंद - 22 किलोमीटर (अभी शुरू नहीं)
देवबंद से टपरी - 28 किलोमीटर (अभी शुरू नहीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed