फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतिक्रमण में जकड़ा शहर, कैसे मिले निजात

अतिक्रमण में जकड़ा शहर, कैसे मिले निजात

Wed, 13 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण में जकड़ा शहर, कैसे मिले निजात
अतिक्रमण : चौड़ी सड़कें बन गईं गलियां
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के तमाम दावों के बावजूद लोग कभी चौराहों पर तो कभी शहर की मुख्य सड़कों पर जाम से जूझ रहे हैं। हाईवे पर भी आए दिन जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस वाहनों का दबाव बढ़ने का बहाना बनाकर हाथ खड़े कर देती है। जबकि जाम लगने का प्रमुख कारण सड़कों पर फैला अतिक्रमण है। हालात ये हैं कि अतिक्रमण के चलते चौड़ी सड़कें भी गलियों जैसी दिखने लगी हैं।
जीरो माइल चौराहे पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़े होने से जाम की समस्या पैदा होती है। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक यही हाल है। सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने सामान रखकर सड़क पर सफेद पट्टी तक कब्जा कर लिया है। फड़ और अवैध तरीके से ठेले भी लगे हुए हैं। पास ही ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग करती रहती है, लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करती है। बेगमपुल चौराहे से लेकर बच्चा पार्क तक ब्रेगमब्रिज रोड का भी यही हाल है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता है। दिल्ली रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर भी अतिक्रमण का बुरा हाल है। लालकुर्ती पैठ बाजार फिर से बीच सड़क पर लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मैनपावर बढ़ने पर भी कार्रवाई नहीं
ट्रैफिक पुलिस में मैनपावर बढ़ने के बाद भी अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में ट्रैफिक में एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक के अलावा चार टीआई, दो टीएसआई, 22 एचसीपी, 105 कांस्टेबल, 44 महिला कांस्टेबल हैं। वहीं संसाधनों में दो क्रेन, 25 ट्रैमो बाइक और महिला पुलिस की दस एंजिल स्कूटी भी हैं। एक टीआई समेत 24 पुलिसकर्मी कुंभ मेले की ड्यूटी पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारियों को दिए थे निर्देश
तीन माह पहले पुलिस उच्चाधिकारियों ने प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र में एक चौराहा अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन किसी थानेदार ने अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की। इसके चलते जीरो माइल, बेगमपुल, बच्चा पार्क, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक तिराहा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक, घंटाघर पर आए दिन जाम लगता है।



अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी अभियान चलाया गया। इस समय ट्रैफिक पुलिस वीआईपी ड्यूटी में भी है। चौराहों को लेकर जल्द ही ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। - संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक


खास बातें
शहर की मुख्य सड़कों पर फुटपाथ तक किया कब्जा, आए दिन लग रहा जाम
हर थाना प्रभारी को दिया गया था एक चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने का टास्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed