{"_id":"5a5224dc4f1c1bee6a8b8201","slug":"15153330019-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफन के पास स्थित पेपर मिल से हो रहे प्रदूषण को लेकर राफन के प्रधान ने मिल पर हंगामा किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफन के पास स्थित पेपर मिल से हो रहे प्रदूषण को लेकर राफन के प्रधान ने मिल पर हंगामा किया।
Updated Sun, 07 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
गांव राफन के प्रधान ने ग्रामीणों के साथ पेपर मिल पर जाकर रविवार को हंगामा किया। उन्होंने मिल के बायलर से हो रहे प्रदूषण पर रोष जताया। मिल प्रबंधन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने मिल के एमडी के नाम ज्ञापन देकर बायलर से हो रहे प्रदूषण को तुरंत रोके जाने की मांग की।
गांव राफन के प्रधान जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण दोपहर में राफन के निकट स्थित पेपर मिल पहुंचे। उन्होंने मिल गेट पर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि मिल के बायलर से फैल रहे प्रदूषण के चलते जीना दुश्वार हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पेपर मिल के एमडी के नाम मिल अधिकारियों को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि कंपनी के बायलर से राख उड़कर गांव में आ रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही उनकी फसल भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों की आंखों में भी राख पड़ने से परेशानी हो रही है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। ज्ञापन में बायलर की राख रोकने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का हंगामा देख मिल अधिकारी गेट पर पहुंचे तथा वार्ता करके उनको समझा-बुझाकर शांत करके लौटा दिया। वहीं, मिल के प्रशासनिक प्रबंधक का कहना है कि मिल ने उक्त प्रदूषण को रोकने के लिए मशीनों का आर्डर दिया हुआ है। उनके आने में कुछ समय लगेगा। मशीन आते ही प्रदूषण पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगा। ज्ञापन पर प्रदीप गुप्ता, सुशील कुमार, अमित कुमार, जय कुमार, पिंटू, रामफल, जितेद्र कुमार, सूरजपाल, ओमवीर परमजीत, अंशुल आदि के नाम हैं।
मुख्य बातें
पेपर मिल प्रबंधन ने शीघ्र रोकथाम करने की मांग की