{"_id":"5b4125aa4f1c1bae288b5391","slug":"151530996138-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हो या शाम, शहर में लगा रहता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हो या शाम, शहर में लगा रहता है जाम
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों की बैठक में उठा जाम का मुद्दा
मेरठ। समाजवादी पार्टी की नई गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में शहर के जाम का मुद्दा उठाया गया, साथ ही किसानों की समस्याओं के लिए आंदोलन करने की बात पर सहमति बनी।
सपाइयों ने कहा कि शहर में जाम की समस्या ने भयावह रूप ले लिया है। स्कूलों के खुलने के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। सरकार और प्रशासन केपास इससे निजात पाने की कोई व्यवस्था नहीं है। बैठक में बूथ कमेटी का गठन किया गया, पोलिंग स्टेशन संशोधन और पदाधिकारी को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई। मतदाता सूची के फिर से सत्यापन पर जोर दिया गया। जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं बिजली खरीफ की फसल का लागत मूल्य, जमीन अधिग्रहण आदि मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
समाजवादी पार्टी जिले में बड़ी संख्या में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि एक जुलाई से शुुरू हुए शिक्षा सत्र में अभी तक सरकार का ध्यान स्कूली बच्चों की किताबों की तरफ नहीं गया है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर कोई पाबंदी नहीं लगी है। बैठक में कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। मौके पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला सचिव निरंजन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, वीर ढाका, राजकुमार त्यागी, विपिन मनोठिया, आदिल सिद्दीकी, जितेंद्र गुर्जर, परविंदर ईशु आदिल चौहान, वकील बेगम, अजय अधाना, यूसुफ सैफी, प्रदीप गुर्जर आदि रहे।