फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिसप्ले वैन करेगी यातायात का प्रचार

डिसप्ले वैन करेगी यातायात का प्रचार

Thu, 22 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
डिसप्ले वैन करेगी यातायात का प्रचार

विज्ञापन
डिसप्ले वैन करेगी यातायात का प्रचार
मेरठ। शहर में ट्रैफिक पुलिस की डिसप्ले वैन अब जल्द ही यातायात के नियमों का प्रचार करती दिखेगी। शासन के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने डिसप्ले वैन की तैयारी शुरू कर दी है। चौपहिया ई-कार्ट को मॉडीफाई किया गया है। जिसमें दो एलईडी टीवी भी लगाए जाएंगे। प्रत्येक दिन डिसप्ले वैन 12 घंटे शहर के अलावा मुख्य मार्गों पर भी प्रचार करेगी।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए जा रहे इस प्रचार वाहन में ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। जिनमें दो महिला कांस्टेबल भी बीच-बीच में माइक से ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देगी। प्रचार वाहन में एलईडी टीवी के अलावा, इन्वर्टर बैट्री, स्पीकर, माइक, पेन ड्राइव भी रहेंगी। जिसमें यातायात नियम संबंधी वीडियो भी दिखाई जाएंगी। बीच में ट्रैफिक पुलिसकर्मी माइक से भी अलग-अलग स्थानों पर यातायात का प्रचार करेंगी। एक सप्ताह में इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अलग-अलग पुलिसकर्मी की लगेगी ड्यूटी
प्रचार वाहन पर अलग-अलग पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। जिसमें दूसरे देश के ट्रैफिक नियमों की वीडियो दिखाकर जानकारी दी जाएगी। यातायात नियमों में सड़क सुरक्षा नियम, रेड लाइट, ग्रीन लाइट, चौराहे क्रॉस करना, हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट बांधकर कार चलाना और अन्य नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादूगर का भी लिया जाएगा सहारा
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जादूगर का भी सहारा लिया जाएगा। बच्चे और छात्र सबसे ज्यादा नई चीज का सबसे अच्छा प्रचार मानते हैं। बाद में इस वाहन पर एनसीसी कैडेट्स और छात्र भी माइक से प्रचार कर सकेंगे। सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक डिसप्ले वैन से प्रचार किया जाएगा।


ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रचार वाहन तैयार किया जा रहा है। जिसमें एलईडी टीवी पर वीडियो दिखाकर भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे यातायात नियमों का प्रचार होगा। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

खास बातें:
शासन के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस कर रही है चौपहिया वाहन तैयार
ई- कार्ट को कराया जा रहा है मॉडीफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed