{"_id":"5a2186cf4f1c1b4e718b6b67","slug":"151214676516-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर मॉला डालते ही दुल्हन को पडा दौरा, बारात वापस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर मॉला डालते ही दुल्हन को पडा दौरा, बारात वापस लौटी
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम शादी के दौरान वरमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान माला वर के गले में डालते समय दुल्हन को अचानक दौरा पड़ गया। जिससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। इसके बाद वर पक्ष बिना फेरे लिए बारात लेकर लौट गया।
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मेरठ के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों ही परिवार शादी को लेकर खुश थे। बृहस्पतिवार सुबह दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा। बैंड एवं डीजे की धुन पर चढ़त के दौरान बारातियों ने जमकर डांस किया और दावत उड़ाई। बारात चढ़त के बाद युवती के घर के दरवाजे पर पहुंची। यहां पर वरमाला कार्यक्रम था। इस दौरान दुल्हन ने वर के गले में माला डाली। इसके तुरंत बाद दुल्हन को दौरा पड़ गया। इससे दोनों ही परिवारों की खुशियों को ग्रहण लग गया। परिजन युवती को अस्पताल ले गए और उसका उपचार कराया। हालांकि दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में किसी तरह सहमति बनी। इसके चलते बिना अदान-प्रदान के ही बारात बैरंग लौट गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में दुख का माहौल है। वहीं, थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
मुख्य बातें
बीती शाम दौराला क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना