{"_id":"5a2184ec4f1c1b193e8b61d6","slug":"15121462818-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठी वृद्धा को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठी वृद्धा को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
कस्बे में कृषि विश्वविद्यालय मार्ग पर घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए बैठी एक वृद्धा को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसने बच्चे को चारपाई पर फेंककर उसकी जान बचाई।
दौराला कस्बा निवासी महबूब ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी 70 वर्षीय मां पोते को गोद में लिए घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हालांकि वृद्धा ने इससे पूर्व बच्चे को दरवाजे में पड़ी चारपाई पर फेंक दिया था। जिससे उसकी जान बच सकी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों इससे इनकार कर दिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मुख्य बातें
शुक्रवार शाम चार बजे दौराला-विश्वविद्यालय मार्ग पर हुआ हादसा