{"_id":"59b99f904f1c1bb5688b46cd","slug":"15053372562-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरात्रि महोत्सव की रुपरेखा तैयार की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरात्रि महोत्सव की रुपरेखा तैयार की।
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ। नगर के मां कात्यायिनी देवी मंदिर पर बुधवार को श्री दुर्गा जागरण मंडल की बैठक हुई। इसमें नवरात्र महोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम संयोजक विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि महोत्सव 21 सितम्बर से एक अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या भजन आरती के साथ 26 अक्टूबर को मां कात्यायिनी पूजन, 27 अक्टूबर को दुर्गा सप्तमी मेला, 29 अक्टूबर को कन्या पूजन के बाद विशाल दुर्गा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के लिए कपिल यादव, महाबीर गुप्ता, पंकज त्यागी, डब्लू गर्ग को प्रभारी बनाया गया है। वहीं जतेस गुर्जर अध्यक्ष, कटार सिंह व विष्णु अवतार को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश नागर को महामंत्री, मूलचन्द, दिनेश सैनी मंत्री, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश नागर को शोभा यात्रा प्रभारी बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प. जहारिया शर्मा तथा संचालन कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर मदन गुर्जर, रामनारायण शर्मा, संजय शर्मा, सजीव गर्ग, मनोज शर्मा, राकेश सोनी, नरेन्द्र शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
पितृ ऋण और कलयुग की कथा सुनाई
परीक्षितगढ़। श्रृंग ऋषि आश्रम पर चल रही श्री मद् भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक पंडित तोताराम ने पितृ ऋण व कलयुग कथा सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथा वाचक पंडित तोताराम ने कहा कि दुनिया में कलियुग की शुरुआत श्रृंग ऋषि आश्रम से हुई। क्योंकि यह आश्रम महाभारत कालीन व रामायण काल से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि जो लोग गो हत्या करते है, कुएं और तालाब बंद करते हैं, गंगा, साधू, कन्या, ब्राह्मण पर अत्याचार करते हैं, उन्हें पितृ दोष लगता है। जीवन में नवग्रह और पितृ दोष के कारण ही कष्ट होते हैं। इस मौके पर ओमबीर, जगवीर, केपी सिह आदि मौजूद रहे।