{"_id":"59b58fdc4f1c1bea7f8b5ae7","slug":"15050710896saharanpur-deharadun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र, यूथ के लिए : संशोधित -SAHARANPUR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र, यूथ के लिए : संशोधित -SAHARANPUR
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र, यूथ के लिए : संशोधित
----
आईआईटी-जैम की आवेदन प्रक्रिया शुरू
11 फरवरी 2018 को देशभर में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
ग्रेजुएशन के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) से मास्टर कोर्स के लिए होने वाले ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर में इसकी प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी 2018 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है। आईआईटी बांबे इस बार परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन पैटर्न पर होगी।
उत्तराखंड में आईआईटी-जैम रुड़की और देहरादून में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। इस परीक्षा में कोई भी आयु की सीमा नहीं है। लिहाजा, किसी भी आयु वर्ग के ग्रेजुएट इसमें शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि आईआईटी के साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में भी मास्टर कोर्स करने के लिए यह प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।
--
इन कोर्स में मिलेगा दाखिला
दो वर्षीय एमएससी, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री सहित सभी मास्टर कोर्स।
--
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 अक्तूबर 2017
परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 10 अक्तूबर 2017
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 9 जनवरी 2018
आईआईटी-जैम की तिथि : 11 फरवरी 2018
परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि : मार्च 2018
--
यह है आवेदन शुल्क
सामान्य : 1500 रुपये (एक पेपर), 2100 रुपये (दोनों पेपर)
महिला, एससी, एसटी : 750 रुपये (एक पेपर), 1050 रुपये (दोनों पेपर)
--
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.jam.iitb.ac.in