{"_id":"59b5600f4f1c1be37f8b5b2f","slug":"15050588514-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला बूढा बाबा में संदिगध परिस्थित में युवती की आग में झुलसी-दम तोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला बूढा बाबा में संदिगध परिस्थित में युवती की आग में झुलसी-दम तोडा
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव को दफनाया
सरधना। मोहल्ला बूढ़ा बाबा में शनिवार रात संदिग्ध हालात में युवती जल गई। परिजन युवती को चिकित्सक के पास लेकर पहुुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए रविवार सुबह शव को दफना दिया। मोहल्ला बूढ़ा बाबा निवासी गुलाम रसूल के परिवार में सात बच्चे हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे रसोई में युवती मोनू (20) संदिग्ध हालात में जल गई। परिजनों का कहना है कि दूध गर्म करते समय उसके ऊपर गर्म दूध गिर गया। जलने के बाद उसने ठंडा पानी पी लिया। इस कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब तक उसे डाक्टर के पास ले गए, उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी से इंकार किया।