{"_id":"59b309074f1c1bf97f8b5340","slug":"15049054979-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में फिर से बढ़ा पारा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में फिर से बढ़ा पारा,
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बारिश और गर्मी के बीच मौसम शुक्रवार को फिर से बदल गया। सुबह से ही मौसम साफ रहने के बीच दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। पारा बढ़ा तो गर्मी ने भी अपना असर दिखाया। दिन में धूप के बीच गर्मी के तेवर बढ़ते चलते गए। रात का तापमान भी कम होने के बाद फिर से बढ़ गया है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 और रात के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना है कि चार दिन तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। दिन का पारा 35 डिग्री तक जा सकता है। 13 सितंबर के बाद से मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन