{"_id":"5979ff284f1c1b6b218b4591","slug":"15011674827-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिंलग मोदीपुरम में, एडमिशन फैजाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिंलग मोदीपुरम में, एडमिशन फैजाबाद
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)।
वेटनरी कॉलेज में मानक पूरे नहीं होने के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि मोदीपुरम, मेरठ को वेटनरी काउंसिल ने मान्यता नहीं दी है। जबकि फैजाबाद कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज को मान्यता मिल गई है। मान्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि विवि में वेटनरी की सीटों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया। इसमें फैजाबाद कॉलेज की सभी 51 सीटें दोपहर तक ही भर गईं।
इस बार प्रदेश की संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा मोदीपुरम के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगकी विवि ने कराई थी। वेटनरी कॉलेज को मान्यता नहीं मिलने से अभी तक काउंसिलिग नहीं कराई गई थी। फैजाबाद कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज के पास भी मान्यता नहीं थी। लेकिन वीसीआई ने एक सप्ताह पहले फैजाबाद के वेटनरी कॉलेज को सशर्त मान्यता दे दी। मान्यता मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि विवि के गांधी भवन में फैजाबाद की 51 सीटों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि दोपहर तक फैजाबाद कॉलेज की सभी 51 सीटें भर गईं। काउंसिलिंग कराने वाले सभी छात्र फैजाबाद में प्रवेश लेंगे।
इन सीटों पर हुआ प्रवेश
वेटनरी फ्री सीट= 35
वेटनरी पेड सीट= 12
वेटनरी एनआरआई सीट= 4
विवि की लापरवाही से छात्र परेशान
कृषि विवि में वेटनरी कॉलेज के लिए मानक पूरे नहीं किए हैं। विवि की लापरवाही का खामियाजा हर साल छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र हर साल इस उम्मीद में परीक्षा देते हैं कि उन्हें मोदीपुरम में प्रवेश मिल जाएगा। लेकिन पिछले छह साल से कॉलेज को मान्यता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
वेटनरी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई गई है। 51 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। फैजाबाद को मान्यता मिलने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई है। यहां मान्यता लेने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जो मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास तेजी से किया जाएगा।
डॉ. गया प्रसाद, कुलपति
प्रमुख बातें==
कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज में इस बार भी नहीं हो पाएंगे प्रवेश
बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग में फैजाबाद कॉलेज की सभी 51 सीटें भरीं