फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 dead, including 10 women, 741 patients found

मेरठ में कोरोना का कहर जारी : 10 महिलाओं समेत 15 की मौत, 741 मरीज मिले

Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
15 dead, including 10 women, 741 patients found
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : PTI
मेरठ में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। रविवार को 10 महिलाओं समेत 15 की मौत हो गई, जबकि 741 मरीज मिले हैं। 11 की मौत मेडिकल कॉलेज में और चार की मौत निजी अस्पतालों में हुई। इनमें 13 मेरठ के थे और दो आसपास के जिलों के रहने वाले थे।
विज्ञापन


मृतकों में मेरठ की 49, 50, 55, 82, 48, 71 और 45 वर्षीय महिलाएं बागपत रोड, कंकरखेड़ा, लल्लापुरा, राजेंद्रनगर, ब्रह्मपुरी और सकौती की थीं। एक महिला अज्ञात थी। 48, 56, 40, 30 और 48 वर्षीय व्यक्ति शास्त्रीनगर, किठौर, अहमदनगर, सूरजकुंड और कंकरखेड़ा के थे। इनके अलावा 50 वर्षीय महिला बागपत और 38 वर्षीय महिला गाज़ियाबाद की रहने वाली थीं। इनकी मृत्यु की सूचना इनके परिजनों और सभी जगह के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


नए मरीजों में ज़्यादा गंगानगर, मोदीपुरम, नगला बट्टू, मेडिकल कॉलेज, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। देहात क्षेत्र से भी काफी संख्या में मरीज मिले हैं, जैसे भगवानपुर, माछरा, हस्तिनापुर, पथौली और जुल्हेड़ा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 7905 सैंपलों की जांच की गई। मरीजों में बालक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। अब तक 26674 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 1944 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्त्रस्मण से 428 लोगों की मौत दिखा रहा है। 159 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 22140 की छुट्टी हो चुकी है।

दिनभर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना पर अंकुश लगाने, अस्पतालों में बेड की व्यवस्था करने के लिए मंथन करते रहे। जिला अधिकारी के बालाजी, सीएमओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सर्विलांस सिस्टम एयर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सभी को जुटकर कार्य करने के निर्देश दिए।


सिपाही की भी जान गई
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सिपाही अरुण आर्य (42) पुत्र अमरपाल निवासी प्रगति नगर सिविल लाइन मेरठ की मौत हो गई। वह थाना हजरतगंज लखनऊ में तैनात थे। कोरोना की पुष्टि होने पर उन्हें शनिवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed