फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौलाना मसूद मदनी को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

मौलाना मसूद मदनी को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

Wed, 07 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मौलाना मसूद मदनी को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने दिया फैसला
दुष्कर्म मामले में मदनी को हाईकोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद मौलाना मसूद मदनी को जमानत दे दी है। मदनी पर महिला से दुराचार का आरोप लगा है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी ने फैसला सुनाया है।
मौलाना मसूद मदनी कांग्रेस के समय में उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री थे। मौलाना का कहना था कि हनी ट्रैप में उन्हें झूठा फंसाया गया है। राज्य सरकार की तरफ से बताया गया कि मोनिका ने फर्जी नाम से पैसे ऐंठने के लिए जाल बिछाया था। हरक सिंह रावत को फंसाने में भी इसी गैंग का हाथ था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भी हनी ट्रैप में फंसा पैसे ऐंठने के गिरोह का खुलासा किया है। यही गिरोह लोगों को फंसाकर रुपये ऐंठता है।
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मोनिका अपने पति के साथ मदनी के पास मजार पर गई थी। उसने कहा कि उसे औलाद नहीं है। जिस पर मदनी ने झाड़फूंक की जिसके बाद उन पर दुराचार का आरोप लगा। इस आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि महिला का मोनिका असली नाम नहीं है। जिसे वह पति बता रही, वह उसका पति नहीं है। जिसको अपना पिता बताया वह असली पिता नहीं है। गैंग लीडर नेत्रपाल है जो जाल बिछाता है और लोगों को फंसाकर रुपये ऐंठता है। इस मामले में मदनी की तरफ से कहा गया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। जिस पर कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया। मदनी की ओर से कलीम कुरैशी समेत दो अधिवक्ताओं ने पैरवी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed