फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिंक शौचालय पर लटका ताला, आरओ मशीन भी बंद

पिंक शौचालय पर लटका ताला, आरओ मशीन भी बंद

Fri, 19 Apr 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पिंक शौचालय पर लटका ताला, आरओ मशीन भी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। तहसील में महिला फरियादियों के लिए नगर पालिका की ओर से बनवाया गया पिंक शौचालय शो पीस बना हुआ है। इस पर ताला लटका होने से महिला फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तहसील में लगी आरओ मशीन भी बंद पड़ी होने से गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

बताते चलें कि नगर पालिका ने लाखों रुपये की लागत से तहसील में महिला फरियादियों के लिए पिंक शौचालय बनवाया था। यहां एक कर्मचारी की तैनाती की जानी थी। इस शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए पांच रुपये शुल्क देना था। पिंक शौचालय बनने के बाद से ही इस पर ताला लटका हुआ है। यहां कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से महिला फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पास में ही सालों पहले लगाई गई आरओ मशीन भी पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी है। जिस कारण फरियादी पेयजल के लिए तरसते रहते हैं। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने फोन पर सफाई नायक को यहां जल्द कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। यदि कर्मचारी की तैनाती शीघ्र नहीं की गई तो वे डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed