{"_id":"5c6b15a5bdec2208b00103b2","slug":"141550521765-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए द्वारा लायंस क्लब मेरठ क्रांति के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए द्वारा लायंस क्लब मेरठ क्रांति के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के चिकित्सकों द्वारा लायंस क्लब मेरठ क्रांति के साथ सोमवार को मधुमेह, उक्त रक्तचाप और कैंसर रोग पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आईएमए के सचिव डॉ. संदीप जैन ने बताया कि मधुमेह का रोग जिस तरह निरंतर बढ़ रहा है, उससे अंदेशा है कि साल 2040 तक विश्व में सबसे ज्यादा मधुमेह के रोगी भारत में होंगे। इसका कारण वर्तमान में हुए खानपान में बदलाव, व्यायाम का अभाव और मानसिक तनाव है। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम, कम नमक एवं वसा रहित भोजन जरूरी है। दूसरी तरफ, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का बड़ा कारण धूम्रपान है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जैन ने बताया कि कैंसर का प्रमुख कारण तंबाकू है। देश में 50 प्रतिशत कैंसर तंबाकू के सेवन के कारण होता है। 80 प्रतिशत कैंसर पहली या दूसरी स्टेज में ही पकड़े जा सकते हैं और पूरी तरह से सही हो सकते हैं। बच्चों के अधिकांश कैंसर उचित इलाज से ठीक हो सकते हैं। संचालन आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने किया। मनोज कुमार जैन आदि मौजूद रहे।