{"_id":"5abea2084f1c1bd4618b4952","slug":"141522442760-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन में मिली एक ही अनुक्रमांक की दो उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन में मिली एक ही अनुक्रमांक की दो उतर पुस्तिकाएं
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा में भले ही शासन से नकल को लेकर सख्ती रही हो, लेकिन मूल्यांकन केंद्रों पर जो नजर आ रहा है उससे साफ पता चल रहा है नकल माफिया भी अपनी करनी से बाज नहीं आए। शुक्रवार को केके इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं।
प्रधानाचार्य डा. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ये उत्तर पुस्तिका लखनऊ परिक्षेत्र से आई हैं। उनके यहां पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। अंग्रेजी विषय के एक बंडल में एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं इस मामले में शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के पीछे शिक्षा माफियाओं का खेल है। वहीं कुछ का कहना है कि यह परीक्षार्थी की गलती भी हो सकती है। जिसने अपने पास वाले लड़के की नकल करते हुए अपनी उत्तर पुस्तिका का डाटा भरते समय यह त्रुटि कर दी हो।
खास बातें:
केके इंटर कालेज में अंग्रेजी हाईस्कूल विषय के मूल्यांकन में गड़बड़ी आयी सामने