फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राथमिक विद्यालयों से 92 श क्ष्रिक इस सत्र में हो गये सेवानिवृत

प्राथमिक विद्यालयों से 92 श क्ष्रिक इस सत्र में हो गये सेवानिवृत

Sat, 31 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों से 92 श क्ष्रिक इस सत्र में हो गये सेवानिवृत
नए सत्र से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा
विज्ञापन

मेरठ। जिले के सरकारी स्कूलों से इस सत्र में 92 सहायक अध्यापक सेवानिवृत्त हो गए हैं। जबकि बीते सत्र में जिले के सरकारी स्कूलों में एक भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में विभाग के सामने स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति भी चुनौती होगी। वहीं नए सत्र से बेसिक शिक्षा विभाग को मॉडल स्कूलों का संचालन भी करना है।

जिले में नये सत्र से 98 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन करना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए भारी पड़ रहा है। जबकि जिले में नये सत्र से पहले प्राथमिक विद्यालयों से 92 शिक्षकों का कार्यकाल पूरा हो गया है। इनमें 79 ग्रामीण और 13 नगरीय क्षेत्र के सहायक अध्यापक हैं। इन शिक्षकों का 31 मार्च को अंतिम कार्य दिवस होना था। 92 अध्यापकों की सेवानिवृत्ति के बाद जिले में शिक्षकों की कमी का संकट गहराने वाला है। पहले से ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूलों में पढ़ाई सुचारु चलाना चुनौती होगा। प्रदेश सरकार द्वारा इसी साल 12 मार्च को 68,500 नियुक्तियों के लिए परीक्षा होनी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने टीईटी धारकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। इसमें जिले से करीब दस हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि इस साल 92 शिक्षकों का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में शिक्षकों की कमी तो स्कूलों में होगी। नई नियुक्तियों के बाद ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। इस समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
प्राथमिक विद्यालयों से 92 शिक्षक इस सत्र में हो गए सेवानिवृत्त
पुराने सत्र में जिले के प्राथमिक विद्यालयों में नहीं हुई एक भी नियुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed