{"_id":"597a198b4f1c1bda128b4855","slug":"141501174155-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू दूसरी मेरिट आज करेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू दूसरी मेरिट आज करेगी जारी
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू : आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार शाम तक जारी हो जाएगी। शनिवार से दाखिले होंगे। साथ ही परास्नातक कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। अब दोनों डिग्री कोर्सों में एक साथ दाखिले शुरू होंगे। पहली मेरिट से बृहस्पतिवार शाम तक 22975 दाखिले हुए थे।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक शुक्रवार शाम तक विवि बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर की दूसरी मेरिट और एमए, एमएससी और एमकॉम की पहली मेरिट जारी कर देगा। कॉलेज शनिवार सुबह से दाखिला कर सकेंगे। प्रोफेशनल कोर्स में स्नातक और परास्नातक कोर्स के पंजीकरण एडमिशन पोर्टल पर 31 जुलाई तक होंगे। दाखिलों की रफ्तार कुछ बढ़ी है। दो मेरिट के बाद कॉलेज ओपन मेरिट से खुद दाखिला कर सकेंगे। मेरिट तैयार करने और दाखिला कंफर्म करने की जानकारी विवि को देनी होगी। कॉलेजों को दो ओपन मेरिट तैयार करने का अधिकार दिया गया है।
भूगोल, मनोविज्ञान एक साथ नहीं
बीए में दाखिले के दौरान विषय के कॉम्बिनेशन में भूगोल और मनोविज्ञान विषय की मांग ज्यादा रहती थी। विवि ने एक साथ दो प्रैक्टिकल विषय लेने पर रोक लगा दी है। प्रैक्टिकल विषय लेने के लिए यह जरूरी है कि आवेदक ने वह विषय 12वीं में पढ़ा हो। भूगोल और मनोविज्ञान के उपयोगिता को देखते हुए आवेदक कॉम्बिनेशन में इसकी मांग ज्यादा करते हैं।
विज्ञापन
कोर्स बदला तो सशर्त होगा दाखिला
कॉलेजों में इस तरह के छात्र भी पहुंच रहे हैं, जिन्होंने पिछले सत्र में बीएससी में दाखिला लिया था। पढ़ाई छोड़ दी। अब वह बीए में प्रवेश लेना चाहते हैं। मेरिट में नाम भी आ गया। ऐसे छात्रों को सशर्त दाखिला दिया जाएगा। प्रोफेसर वाई विमला का कहना है एक तो वह छात्रसंघ चुनाव नहीं लड़ सकेंगे और दूसरे छात्रवृत्ति नहीं लेने की अंडरटेकिंग देनी होगी। एक साल गैप की बारे में भी बताएंगे।
भगवती कॉलेज ने अपनाया ऑनलाइन पेमेंट मोड
विवि के भगवती कॉलेज सिवाया ने फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट मोड अपना लिया है। इसके लिए इलाहाबाद बैंक से टाइअप किया है। बैंक की एप सब पैसा को अपनाया है। एप को कॉलेज ने अपनी वेबसाइट www.bhagwaticollege.com पर अपलोड किया है। सत्र 2017-18 में छात्र उक्त मोड से फीस जमा कर सकते हैं।
खास बातें==
शनिवार से होंगे दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले, पहली मेरिट से 15 से 20 फीसदी हुए प्रवेश
एमए, एमएससी, एमकॉम की पहली, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी की दूसरी मेरिट