फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निर्विरोध हुआ आपका बाजार समिति का चुनाव

निर्विरोध हुआ आपका बाजार समिति का चुनाव

Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
निर्विरोध हुआ आपका बाजार समिति का चुनाव
संजीव बंसल सभापति और गीता बनीं उपसभापति
विज्ञापन

मेरठ। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार आपका बाजार सहकारी समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। समिति के सभापति से लेकर सदस्यों तक सभी पदों पर भाजपाइयोें का कब्जा रहा। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे। चुनाव में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजीव बंसल सभापति और गीता उपसभापति चुने गए। जबकि अन्य 14 डायरेक्टर भी निर्विरोध चुने गए।
बेगमपुल स्थित आपका बाजार में चुनाव अधिकारी जिला अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी अजय चौधरी के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। आपसी सहमति बनाकर आए भाजपाइयों ने प्रत्येक पद पर एक-एक ही पर्चा दाखिल कराया। भाजपाइयों की तरफ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचन के सूत्रधार रहे। चुनाव में पूर्व जिला महामंत्री संजीव बंसल सभापति और गीता उपसभापति चुने गए। देवकुमार, ललित कुमार, सीमा रानी, गोविंद सिंह सोनकर, लोकेश कुमार, नवनीत गुप्ता, रविंद्र कुमार, पूजा, रमेश चंद, मिथलेश, रामगोपाल और हरेंद्र सदस्य चुने गए। इनके अलावा संजय कुमार और वीरेंद्र कुमार पांडेे को जिला सहकारी बैंक और सविता आंबोज व अमन गुप्ता को यूपीपीएसएस लखनऊ के लिए प्रतिनिधि चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विमल शर्मा, भाजपा के सहकारी समिति चुनाव प्रभारी जितेंद्र वर्मा, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, जयकरण गुप्ता, अरुण सिंह, योगेंद्र कुसैड़ी, विश्वराज विशु, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, नरेश चेयरमैन, अमित त्यागी, बंटी त्यागी, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
निर्विरोध संपन्न हुआ आपका बाजार का चुनाव
आपसी सहमति से सभी पदों पर भाजपाइयों का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed