फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समय खत्म, अब होगी अलकनंदा पर एफआईआर

समय खत्म, अब होगी अलकनंदा पर एफआईआर

Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
समय खत्म, अब होगी अलकनंदा पर एफआईआर
मेरठ। आउट सोर्सिंग पर शहर की सफाई में सरकारी खजाने की खूब बंदरबांट हुई। न तो सफाई कर्मियों को ही उनका अधिकार मिल पाया और न ही शहर स्वच्छ हो सका। नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से दो साल तक चले इस खेल पर अब ब्रेक लगने वाला है। सोमवार को अलकनंदा कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने 2015 में अलकनंदा कंपनी को आउट सोर्सिंग पर 2215 सफाई कर्मियों की आपूर्ति का ठेका दिया था। टेंडर प्रक्रिया की शर्तों के मुताबिक ठेका एक साल के लिए था, लेकिन तत्कालीन नगरायुक्तों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर ठेके को दो साल तक चलवा दिया। इस दौरान सरकारी खजाने की खूब लूट हुई। नगर निगम की बोर्ड बैठक औन अन्य प्लेटफार्मों पर भी सफाई के नाम पर हो रही धन की बंदरबांट को लेकर शोर शराबा होता रहा, लेकिन शासन और प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। दो माह पहले अमर उजाला ने अभियान के तहत पूरे प्रकरण का पर्दाफाश किया। इसके बाद कमिश्नर ने पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी। जांच अब अंतिम रूप में है। बता दें कि अलकनंदा के मालिक ने सभी सफाई कर्मियों के न तो ईपीएफ जमा किया और न ही ईएसआई का भुगतान किया। इसको लेकर पार्षदों ने बोर्ड बैठक में निगम अधिकारियों को कई बार घेरा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि तीन दिन की चेतावनी का समय पूरा हो चुका है। सोमवार को कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कंपनी की जमा जमानत राशि भी जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed