{"_id":"5cb8da77bdec2213e76c4285","slug":"121555618423-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में गायों की मौत को लेकर जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में गायों की मौत को लेकर जागा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने कहा नहीं दिखाई देते गोरक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के गांव उकसिया में साढ़े तीन माह पहले तैयार हुई सरकारी गोशाला में भूख-प्यास से गोवंश की जिंदगी नारकीय हो रही है। जिसमें छह गायों की मौत की खबर छपने पर प्रशासन की आंख खुली है। जिसमें चलते एसडीएम सदर और बीडीओ ने मौके पर जाकर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को असुविधा से अवगत कराया। वहीं, एसडीएम के दौरे से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि एसडीएम ने शीघ्र आर्थिक सहायता एवं सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
गौतलब है कि रोहटा ब्लॉक के गांव उकसिया के जंगल में प्रशासन की तरफ से गोशाला की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों के अनुसार जनवरी में गोशाला को शुरू की गई थी। तभी से 18 बीघा के करीब इस जमीन में तारों और बांसों के माध्यम से चौबंदी कर दो सौ गोवंश छोड़ दिए थे। अव्यवस्था के चलते भूख और प्यास से अब तक करीब 35 गायों की मौत हो चुकी है। वहीं, सरकारी गोशाला में खुले आसमान के नीचे गोवंश तेज धूप में तपते रहते हैं। वहीं, गोशाला में अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से छापा। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली। वहीं, बृहस्पतिवार को एसडीएम मेरठ सदर कमलेश कुमार ने मौके पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि मैदान में केवल एक छोटा पेड़ है। जिस कारण गोवंश पूरे दिन तेज धूप में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मरे हुए गोवंश को उठाने का प्रबंध नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की इस लापरवाही के कारण मवेशी मर रहे हैं। पिछले कई माह से पशु चिकित्सकों ने बीमार मवेशियों की सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि धान का पुआल खाने से गोवंश को दस्त लग रहा है। वहीं, सूखा चारा भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। वहीं, तैनात चौकीदारों ने मानदेय नहीं मिलने की समस्या रखी। इस दौरान एसडीएम कमलेश कुमार ने कहा कि गोशाला में जल्द सुविधा मुहैया कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी गई है। इस दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ के माध्यम से गोशाला में सुविधाओं की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बीडीओ सुधा आर्य, मनोज चौहान कुराली, जवाहर सिंह, मुरसलीन चौहान, जंग बहादुर प्रधान, नरेंद्र शर्मा, भरत सिंह, शिवकुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।