{"_id":"5c672c1fbdec22271f342af8","slug":"121550265375-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नक्शे के आरपीएफ चौकी का शुरू हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नक्शे के आरपीएफ चौकी का शुरू हुआ निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर पर हो रहा निर्माण, उखाड़े जाएंगे पिलर
मेरठ। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय की बगल में तांगा स्टेंड पर बनाए जा रहे आरएएफ के गेस्ट हाउस का नगर निगम ने निर्माण तो शुरू करा दिया, लेकिन न तो किसी इंजीनियर ने भवन का नक्शा तैयार किया और न ही मौके पर गए।
शहर में आए दिन सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ की तैनाती रहती है। लेकिन आरएएफ के लिए शहर के अंदर कहीं पर भी कोई भवन नहीं है। इसको लेकर दो माह पहले घंटाघर पर तांगा स्टेंड की भूमि पर आरएएफ के लिए भवन यानी गेस्ट हाउस बनाने का निर्णय लिया गया। निगम ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। भवन के लिए पिलर खड़े हो गए हैं। इस दौरान चले निर्माण कार्य को निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने पहुंचकर नहीं देखा। जिसका परिणाम यह हुआ कि पिलर खड़े करके सड़क पर ही अतिक्रमण कर दिया गया। लोेगों की शिकायत पर शुक्रवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने चीफ इंजीनियर को लेकर मौके का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। भवन का स्वरूप परिवर्तित करने के निर्देश दिए।