फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी सील, कटान बंद

याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी सील, कटान बंद

Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी सील, कटान बंद
याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी सील, कटान बंद
विज्ञापन

मेरठ/खरखौदा। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी मंगलवार को सील कर दी गई। एमडीए की टीम, सिटी मजिस्ट्रेट एवं कई थानों की पुलिस ने फैक्टरी में जाकर सील लगा दी। हालांकि फैक्टरी के गेट पर विरोध हुआ और टीम को भीतर घुसने से रोका गया। लेकिन सख्ती के चलते इस टीम ने अपने काम को अंजाम दिया। यह उस सूरत में हुआ जबकि इस दिन यहां बसपा का सम्मेलन था। लेकिन इससे पहले कि सम्मेलन की भीड़ आती, सील की कार्रवाई पूरी कर दी गई। अब फैक्टरी में कटान बंद रहेगा।
खरखौदा थानाक्षेत्र के हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स पर (ग्रीन बेल्ट की जमीन) सील लगाने की बीती रात ही पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। इसी दिन बसपा ने यहीं पर अपना सम्मेलन भी रख दिया। ऐसे में टकराव की स्थिति को देखते हुये एमडीए की मांग पर मजिस्ट्रेट, 14 थानों का फोर्स और पीएसी की तैनाती गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे ही सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ किठौर आलोक सिंह, इंस्पेक्टर खरखौदा रजनेश तिवारी और एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता, एमडीए जोन प्रभारी मनोज सिंह, तहसीलदार करनवीर सिंह, जोन प्रभारी धीरज सिंह सहित एमडीए टीम फैक्टरी पहुंची। यहां गेट पर तैनात लोगों ने टीम को भीतर ही नहीं घुसने दिया। अन्य लोग भी आ गए और विरोध शुरू हो गया। लेकिन सख्ती से टीम भीतर पहुंच गई। काफी सदस्य बाहर ही रह गए। हालांकि पूरी टीम पैदल ही भीतर घुसी और वाहनों को भीतर नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन क्षेत्र में लगा दी सील
लगभग आधा घंटे की कार्रवाई के दौरान एमडीए टीम ने फैक्टरी में उत्पादन क्षेत्र पर सील लगा दी। यानी कटान और मशीनें अब पूरी तरह से बंद रहेंगी। दरअसल यह सारी कार्रवाई उस अवधि में कर दी गई, जिस समय सम्मेलन के लिए भीड़ आनी शुरू हुुई थी। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आये कार्यकर्ताओं के लिये गेट नंबर तीन निश्चित किया गया। वहीं, कार्रवाई के लिए आई टीम के लिये गेट नंबर दो खोल दिया गया था। फैक्टरी के अंदर कार्यकर्ता आ गए थे। लेकिन उस तरह का विरोध नहीं किया गया।
लिखित में देकर पहले ही कर दिया था बंद
फैक्टरी के निदेशक इमरान ने लिखित में पत्र देकर पहले ही यहां काम बंद करा दिया था। यही कारण रहा कि काम बंद था। हालांकि सवाल यह उठा कि जहां सील लगाई गई है वह हिस्सा ग्रीन वर्ज में नहीं है। लेकिन एमडीए टीम का कहना है कि एक्शन फैक्टरी बंद करने पर ही होना था। सील भी सही लगी है। एमडीए के वीसी साहब सिंह के मुताबिक एमडीए ने अपनी कार्रवाई मुकम्मल कर दी है।
फैक्टरी में अपनी सात बीघा जमीन बताई
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे गांव हाजीपुर निवासी मुजम्मिल ने बताया कि वो चार भाई हैं। इस फैक्टरी में रोड किनारे से सटी करीब सात बीघा जमीन उसके तथा उसके तीन भाइयों के नाम है। जिस पर हाजी याकूब ने जबरन कब्जा कर रखा है। कई बार अधिकारियों को इस मामले में प्रार्थना पत्र दे रखा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कोर्ट का आदेश मानेंगे
पूरी कार्रवाई एमडीए की थी। जिसके लिए 18 दिन पहले नोटिस दिया गया था। फैक्टरी मालिक ने फैक्टरी का संचालन पहले ही बंद कर दिया। एमडीए ने मशीनों को सील कर दिया है। मामला हाईकोर्ट में है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जायेगी। -शैलेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
हमने कर दी कार्रवाई
हमने अपनी कार्रवाई पूरी कर दी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन विभाग की ओर से फैक्टरी की मशीनों को सील किया गया है। सील की गयी संपत्ति की पुलिस व स्थलीय स्टाफ देखभाल करेगा। -साहब सिंह, वीसी एमडीए

भाजपा डर गई है
हाजी याकूब कुरैशी को बसपा-सपा गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा डर गई है। उसी को लेकर यह कार्रवाई करा रही है। सम्मेलन तो प्रतिमाह चलता है। भाजपा, प्रशासन टकराव करना चाहता है। लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। प्रदेश की जनता अबकी बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब भी देगी। फैक्टरी तो 15 वर्ष से चल रही है। अब इसी सरकार में एमडीए को उनका निर्माण अवैध लग रहा है। -हाजी इमरान कुरैशी, एमडी अलफहीम मीटेक्स प्रा.लि.

खास बातें:
- एमडीए टीम, सिटी मजिस्ट्रेट, दो सीओ और दो थानेदार फोर्स के साथ रहे मौजूद
- पुलिस और पीएसी का अतिरिक्त बल पुलिस लाइन में रखा गया रिजर्व
- गेट पर काफी विरोध के बाद भीतर गई टीम
- सम्मेलन शुरू करने से पहले ही कर दी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed