फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी सिटी कार्यालय कब्जाने पर भड़की पुलिस

एसपी सिटी कार्यालय कब्जाने पर भड़की पुलिस

Wed, 13 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी कार्यालय कब्जाने पर भड़की पुलिस
एसपी सिटी कार्यालय कब्जाने पर भड़की पुलिस
विज्ञापन

जिस समय कार्यालय पर तालाबंदी की तो मौजूद नहीं थे एसपी सिटी
टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने विरोध किया तो सपाइयों ने धमकाया
मेरठ। सपाइयों द्वारा एसपी सिटी कार्यालय पर तालाबंदी करने और स्टाफ को बंधक बनाने पर पुलिस भड़क गई। सूचना पर पहुंची देहली गेट पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो सपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सपा के दो नेताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जाती रहीं।
मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे सपा नेता मोहम्मद अब्बास और पार्षद शाहिद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एसपी सिटी के कार्यालय पर पहुंचे। उस समय एसपी सिटी वहां मौजूद नहीं थे। कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी सरकारी कामकाज में व्यस्त थे। वहां पर थाना पुलिस मौजूद नहीं थी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी कार्यालय के मुख्यद्वार की तालाबंदी कर दी। यह देख टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात सिपाही अमित कुमार ने सपा कार्यकर्ताओं का विरोध किया तो सपाइयों ने उसे धमका दिया।
विज्ञापन

एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता भी थाने की फोर्स के साथ इस दौरान शोभायात्रा की ड्यूटी में थे। एसपी सिटी का स्टाफ बंधक बनाने की जानकारी पर वह फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सपा नेता पार्षद शाहिद और जफ्फर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नामजद, 60 अज्ञात पर केस
एसओ विजय गुप्ता के मुताबिक सपा नेता आकिल मुर्तजा, वसीम राहुल, संगीता राहुल, संजय यादव, आदिल अंसारी (पार्षद), जफ्फर चौधरी, गुलशेर राणा, गजनफर अलवी, नौशाद कुरैशी, सुरेश यादव, जयवीर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), मनोज चावला, शाहिद पहलवान, समसुद्दीन कुरैशी, अहतेशाम इलाही, पवन गुर्जर, शकील भारती, अदनान, यासीन पहलवान, हिजबुर्रहमान, इमरान, हरिभूषण खटीक, मेरुमा यादव सहित 24 को नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लखनऊ तक गूंजा मामला
एसपी सिटी कार्यालय के समक्ष पुतला फूंकने व कार्यालय की तालाबंदी पर लाठीचार्ज का मामला लखनऊ तक गूंज गया। इसकी रिपोर्ट एलआईयू ने शासन को भेज दी। लखनऊ से एडीजी जोन, आईजी, डीआईजी और एसपी सिटी से मामले के बारे में पूछा गया। एसपी सिटी कार्यालय में मुंशी व टेलीफोन ड्यूटी पर सिपाही ही था। थाना पुलिस भी शोभायात्रा में थी। इसकी जानकारी सपाइयों को थी।

पहले दौड़ाया, अब ढूंढ रहे
सपाइयों को पुलिस ने पहले लाठीचार्ज कर दौड़ाया, अब उन्हें ढूंढने में जुटी है। सपाइयों ने भी आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में उनको चोट आई। देर रात एसपी सिटी, सीओ कोतवाली व एसओ देहलीगेट ने नामजद सपाइयों के घरों पर दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, गिरफ्तार दोनों नेताओं को छोड़ने की सिफारिश का दौर चलता रहा। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed